एलपीजी गैस सिलेंडर की मारामारी के बीच साइबर ठगों ने ठगी का नया जाल बिछाया है। ठग लोगों को फोन कर खुद को गैस एजेंसी का प्रतिनिधि बता रहे हैं और सिलेंडर बुकिंग कंफर्म करने के नाम पर ओटीपी और बैंक डिटेल मांग रहे हैं। कुछ लोग सतर्कता बरतते हुए ठगी का शिकार होने से बच गए। साइबर पुलिस ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
ओटीपी और लिंक से ठगी की कोशिश
फतेहाबाद रोड निवासीप्रकाश ने बताया कि शनिवार को उनके मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को गैस एजेंसी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्होंने सिलेंडर बुक किया है और व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा जा रहा है। उस लिंक पर क्लिक करने पर आए ओटीपी को बताने पर बुकिंग कंफर्म हो जाएगी और 24 घंटे में सिलेंडर डिलीवर कर दिया जाएगा। प्रकाश ने बताया कि उन्होंने कोई बुकिंग नहीं की थी, जिससे उन्हें शक हुआ और उन्होंने फोन काट दिया। ताजगंज निवासी सौरभ चौरसिया के पास भी इसी तरह का फोन आया, जहां केवाईसी के नाम पर बैंक खाते की जानकारी मांगी गई।
साइबर ठगी से बचने के उपाय
गैस बुकिंग केवल कंपनीके अधिकृत फोन नंबर, एप या वेबसाइट के माध्यम से ही करें।
मोबाइल पर आनेवाली किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को न खोलें।
फोन पर किसीभी व्यक्ति को ओटीपी न बताएं। डिलीवरी कोड सिर्फ घर आने वाले कंपनी प्रतिनिधि को ही दें।
केवाईसीके लिए संबंधित गैस एजेंसी से सीधे संपर्क करें।
अगर ठगीहो जाए तो तुरंत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर पुलिस का कहना है कि अभी तक इस तरह की किसी घटना की लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Post a Comment