देहरा के पास तेज रफ्तार का कहर! बस से टकराई बाइक, 2 युवकों की दर्दनाक मौ.त… 15 दिन में तीसरा बड़ा हादसा

कांगड़ा जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर देहरा के पास निर्माणाधीन सेंट्रल यूनिवर्सिटी के समीप तेज रफ्तार बाइक और हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार पल्सर एनएस-200 बाइक पर सवार दो युवक देहरा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही HRTC बस से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस चालक ने बताया कि वह होशियारपुर से धर्मशाला की ओर जा रहा था और उसी दौरान एक स्कूल बस को ओवरटेक कर रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सीधे बस से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान देहरा के कनोल गांव के रहने वाले दो युवकों (उम्र 22 और 23 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

चिंता की बात यह है कि पिछले 15 दिनों में देहरा क्षेत्र में यह तीसरा बड़ा सड़क हादसा है, जिसमें युवाओं की जान चली गई। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि इन हादसों की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना है।

इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सभी लोग दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post