चिकन-सब्जी की दुकान में चल रहा था बड़ा खेल! आटा चक्की के नीचे छिपी मिली 494 ग्राम च.र.स, पुलिस की रेड में खुला राज

 

न.शे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत चम्बा पुलिस ने तीसा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। नचनोटी इलाके में एक ऐसी दुकान का भंडाफोड़ हुआ है, जो ऊपर से चिकन और सब्जी की दुकान लगती थी, लेकिन अंदर ही अंदर वहां च.र.स तस्क.री का धंधा चल रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुकानदार कुलदीप अपनी दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री करता है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए दुकान पर अचानक छापा मारा। तलाशी के दौरान जब पुलिस ने दुकान में रखी आटा चक्की की जांच की तो उसके नीचे एक स्टील का कंटेनर छिपाकर रखा हुआ मिला।

जब पुलिस ने उस कंटेनर को खोलकर देखा तो उसके अंदर से करीब 494 ग्राम च.र.स बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाता था और उसके इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि जिले में न.शे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post