ज्वालामुखी (कांगड़ा) में 79 ग्राम चरस, 1.603 किलो सुल्फा और 868 ग्राम कैनाबिस बरामद, 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

 नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को पुलिस थाना ज्वालामुखी की टीम को गुप्त सूचना मिली कि हरिश डोगरा (45 वर्ष) अपने घर में मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए आरोपी के घर पर छापा मार दिया।

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से 79 ग्राम च.र.स, 1 किलो 603 ग्राम चूरा पतिया (सुल्फा), 868 ग्राम कैनाबिस के पत्ते और 12,550 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में पुलिस थाना ज्वालामुखी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाता था और उसके इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post