हिमाचल के सोलन में चौंकाने वाला खुलासा! 15 से 18 साल के 5 फीसदी युवा HIV से संक्रमित, नशे ने बढ़ाई चिंता...

 सोलन।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से सामने आई एक रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर समाज तक को चिंता में डाल दिया है। जिले में नशे के बढ़ते चलन के बीच 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के करीब 5 फीसदी युवाओं के HIV से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नशे के लिए इस्तेमाल की जा रही सिरिंज और असुरक्षित यौन संबंध इस संक्रमण के प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कम उम्र में नशे की लत युवाओं को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रही है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि संक्रमितों में केवल लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2024 से मार्च 2025 के बीच जिले में 100 से अधिक नए HIV मामलों की पहचान की गई है, जिनमें बड़ी संख्या युवाओं की है।

चिकित्सकों के अनुसार, कई युवा नशे के दौरान एक ही सिरिंज का बार-बार इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तर पर HIV टेस्टिंग, काउंसलिंग और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने बताया कि नशे और HIV दोनों से निपटने के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और समाज को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें।

यह मामला केवल स्वास्थ्य से जुड़ा नहीं, बल्कि सामाजिक चेतावनी भी है कि यदि नशे पर समय रहते लगाम नहीं लगी, तो इसके परिणाम आने वाली पीढ़ी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
loading...